Pages

Wednesday, January 2, 2013

हाड़ कंपकंपाये ठंड ने, नागरिक अपने बिस्तरों में दुबके


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)।
हाड़ कंपकंपाती ठंड ने आज सबके होश फाख्ता कर दिये। इस सर्दी में आज सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में रहा। नागरिकों के अनुसार पिछले कई वर्षों में आज का दिन सबसे सर्द दिखाई दिया। कड़कड़ाती ठंड में नागरिक सुबह अपने बिस्तरों में दुबके रहे। सड़कों पर भी दोपहर तक वाहन हैड लाइट चलाते हुए दिखे। आज नगर में पारा 0.8 रहा।
इस मौसम के सबसे सर्द दिन ने ऐसा जलवा दिखाया कि नागरिक सुबह से ही हाथ सेकने पर मजबूर हो गये। सड़क पर जहां भी अलाव दिखाई दिया वहीं नागरिक अपने हाथ सेकते दिखाई दिये। इसके अलावा दुपहिया वाहनों, रिक्शाओं व पैदल नागरिक भयंकर शीतलहर में सड़कों पर दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी लगभग एक सप्ताह तक भारी ठंड पड़ने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment