Pages

Friday, January 11, 2013

भाजपाइयों ने पाक का पुतला व झंडा जलाया

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अनेक भाजपाईयों ने भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल के नेतृत्व में शिव चौक पर पाकिस्तान सरकार का पूतला व झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अनेक भाजपाई मौजूद रहे। वहंीं मामले की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्टैªट डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी व सीओ सिटी संजीव वाजपेई तथा शहर कोतवाल सत्यपाल सिह मौके पर पहुंच गए। कई भाजपाइयों की पुलिस के साथ झड़प हुई। पाक का पुजला जलाने वालो में पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल, वैभव त्यागी, अतुल सैनी, शरद कपूर, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष शर्मा, अशोक टांक, अतुल सैनी, जितेन्द्र तेवतिया, रूपेन्द्र सैनी, धीरज शर्मा, सुनील दर्शन, सभासद डा. प्रदीप, राजकुमार सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment