Pages

Friday, January 11, 2013

लखनऊ रैली को सफल बनाने का आह्वान, भाजपाइयों ने बैठक कर बनाई रणनीति

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के कद्दावर नेताओं मंे शुमार रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आगामी 21 जनवरी को अपनी पार्टी का भाजपा मंे विलय करने जा रहे हैं। जिसके चलते उसी दिन लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की इस रैली की सफलता के लिए भाजपा कार्यालय पर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तय किया गया कि इस रैली मंे जनपद से अनेक बसें लखनऊ के लिए रवाना होंगी तथा सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहेंगे। उक्त रैली की सफलता के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित कर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल ने की तथा संचालन डा. देशबंधु तोमर ने किया। बैठक में रैली की सफलता के लिए तथा जनपद से अनेक बसें लखनऊ कूच करेंगी। जिसमंे जनपद से हजारांे कार्यकर्ता लखनऊ जायेंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल, अतुल सैनी, शरद कपूर, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष शर्मा, अशोक टांक आदि अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment