Pages

Friday, January 25, 2013

महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार का आयेाजन

महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें: रमा जैन

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला प्रशासन के जन गण मन सप्ताह के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण सुरक्षा जागरूकता सप्ताह सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला जज रमा जैन ने कहा कि महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को पहचानें तथा समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत रहें। महिला का दर्जा समाज में बराबरी का दर्जा है। महिलाओं को इसका अहसास होना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन गण मन सप्ताह के दौरान जिला पंचायत सभागार में महिला सशक्तिकरण सेमिनार में जनपद के अनेक बु़िद्धजीवी महिलाएं व विभिन्न पदों पर आसीन महिलाएं शामिल हुंई तथा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। प्रभारी डीएम व सीडीओ रविंद्र गोडबोले, सीएमओ डा. वीके जौहरी ने महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए महिला योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीजीसी सिविल माधुरी सिंह, एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति चचंल सक्सेना, डा. ज्ञानेंद्र, डा. पंथ, डा. प्रवीण चोपड़ा, डा. गीताजंलि वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य विभागों में कार्यरत महिलाएं, समाजसेवी महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन डा. गीताजंलि वर्मा ने किया।

No comments:

Post a Comment