Pages

Saturday, January 19, 2013

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, महिल सशक्तिकरण सप्ताह जारी


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के दौरान देश प्रदेश सहित जनपद में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर के विभिन्न कालेजों एवं संस्थाओं में प्रयत्न संस्था के तत्वाधान में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नई मंडी स्थित दीप चंद ग्र्रेन चैम्बर इंटर कालेज के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं व अन्य स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, एसके गुप्ता, डीएवी कालेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, डा. गरिमा जैन, होतीलाल शर्मा, सोनिया लूथरा, पत्रकार भारत भूषण अरोरा, विपुल भटनागर, मनेश कुमार गुप्ता, पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह, कालेज प्रधानाचार्य विजय शर्मा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment