Pages

Monday, January 14, 2013

गंगा यमुना की रक्षा के लिए होगा जन जागरण

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। ज्योतिषाचार्य अचयुतनन्द ने बताया कि भारत की प्राचीन संस्कृति परम्परा को पुनः जागृति व स्थापित करने के उद्देश्य से आदित्य गुरू शंकराचार्य की परम्पराओं का पालन करने वाली संस्था उमा निकेतन हरिद्वार के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी अच्त्युतानंद जी महाराज महाकुम्भ के पावन अवसर पर भारत की मूल संस्कृति, मठ मंदिर, देव नदियो, देवालयों, निर्मल गंगा, गंगा यमुना की रक्षा के लिए जनजागरण हेतु गंगोत्री, यमुनोत्री व चार धामों के देवालयों की दिव्य झांकियों व विशाल जनसमुदाय के साथ हरिद्वार से तीर्थराज प्रयाग इलाहाबाद के लिए आज प्रस्थान कर गये है। वे 17 जनवरी को पुरकाजी में विश्राम करेंगे। 18 जनवरी की दस बजे बुढ़ाना व शाहपुर में विश्राम करेंगे। यात्रा का अस्पताल तिराहे पर स्वागत किया जायेगा। जहां से सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में यात्रा विश्राम करेगी। चार बजे से रात्रि आठ बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद स्वामी अत्युत्यानंद जी महाराज के प्रवचन होंगे। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment