Pages

Monday, January 14, 2013

जहरीले पदार्थ के सेवन से दो की हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। अलग अलग मामलों में दो लोगों को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने पर उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी तीस वर्षीय अलताब और प्रेमपुरी निवासी छब्बीस वर्षीय आकी ने अलग अलग मामलों में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment