Pages

Sunday, January 13, 2013

पंजाबियों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। युवा पंजाबी संगठन द्वारा लोहड़ी पर्व पर अलाव जलाकर गीत, भंगडा आदि कार्यक्रम किये। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप कपीश व राजीव मुंजाल रहे। बच्चों ने भी लोहड़ी पर्व पर ड्राइंग कम्पीटीशन में भाग लिया। सभी सदस्यों को मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में युवा पंजाबी संगठन के संस्थापक अनिल अरोरा ने सभी सदस्यों को लोहड़ी पर्व की लख लख बधाईयां दी। कार्यक्रम में चेयरमैन जुगल किशोर, वाइस चेयरमैन सरदार रत्नागर सिंह कोहली व अध्यक्ष राजन बहल द्वारा सभी सदस्यो को लोहरी पर्व हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। इसमें विजय वर्मा, भारत, संजय वाधवा, गणेश गिरधर, नवदीप सिंह चड्ढा, रजत अरोरा, नीरज मंुजाल, अनिल आहूजा, आशुतोष कुमार, विवेक कुमार, रितेश नागपाल, तरूण अरोरा, अजय ग्रोवर आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment