Pages

Friday, February 1, 2013

26 फरवरी तक कहीं नहीं जाऊंगा चाहे फिर जेल जाना पड जायेः मास्टर विजय

 डीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा विजय सिंह मात्र गिनीज बुक रिकार्ड बनाने के लिए धरना दे रहे हैं। वे अपना धरना शामली जनपद में या लखनऊ में चलायें। लेकिन पत्रकारों की बात को डीएम सुरेन्द्र सिंह नजरअंदाज नहीं कर पाये और मास्टर विजय सिंह से लिखित में लेकर कहा कि जब तक इस मामले में बनी कमेटी का निर्णय नहीं आ जाता मास्टर विजय सिंह केवल मानवतीया के आधार पर तथा सुरक्षा कारणों से मुजफ्फरनगर में धरना दे सकते हैं। जब कमेटी का निर्णय आ जायेगा तो मास्टर विजय सिंह को यहां से हटा दिया जायेगा। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मास्टर विजय सिंह मुझ पर लगातार अनर्गल आरोप लगाते रहे हैं। मास्टर विजय सिंह के मामले में डीएम से मिलने वाले पत्रकारों में ऋषिराज राही, गुलफाम अहमद, शरद गोयल, आरके कौशिक, नासिर, विनोद पाराशर, विनीत शर्मा, अनुज मुदगल, नीरज भार्गव, राशिद अली, हेमन्त त्यागी, सर्वेन्द्र पुंडीर, फोटोग्राफर राजू, संदीप चौधरी, विवेक अग्रवाल, रोबिन सिंघल, नदीम, संजीव तोमर, सचिन धीमान आदि शामिल रहे।
इससे पहले अपने धरना स्थल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मास्टर विजय सिंह ने कहा कि 26 फरवरी 2013 को मेरे धरने को सत्रह वर्ष पूर्ण हो जायेंगे तथा इसी दिन मैं अपना धरना यहां से समाप्त कर दूंगा। मास्टर विजय ने कहा कि मेरे धरने में अस्सी प्रतिशत सहयोग मीडिया का है और पत्रकारों की कलम से ही मेरा धरना सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों से तो लड सकता हूं परंतु प्रशासन से नहीं। इसलिए 26 फरवरी तक तो मैं अपना धरना यहीं पर चलाऊंगा चाहे इसके लिए प्रशासन मुझे जेल ही क्यों न भेज दें इसके लिए चाहे मुझे पुलिस के लठियां भी क्यों न खानी पड जाये परंतु मैं 26 फरवरी तक अपना धरना यहां से समाप्त नहीं करूंगा। पत्रकारों ने जब मास्टर विजय सिंह से पूछा कि पुलिस प्रशासन ने आपकी सुरक्षा के लिए इंतजाम किया की नहीं इस पर मास्टर विजय सिंह ने कहा कि नहीं। उन्होंने कहा कि इस बारे में एसएसपी साहब को अलग से प्रार्थना पत्र दिया जायेगा और जानमाल की सुरक्षा की मांग की जायेगी।

No comments:

Post a Comment