Pages

Monday, February 11, 2013

गुणवान बच्चे ही होेते हैं राष्ट्र का धन: गुरूदत्त आर्य

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। आर्यवीर दल की ओर से प्रान्तीय विशाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन लैंड माडर्न स्कूल में किया गया। जिसमंे जनपद के पन्द्रह विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आचार्य गुरूदत्त आर्य ने कहा कि अच्छे गुणवान बच्चे ही माता पिता तथा समाज व राष्ट्र का धन होते हैं। वास्तव में देश का धन बैंकों में नहीं विद्यालयों में होता है। शिक्षा ही बच्चों का सर्वांगीण विकास अर्थात शारीरिक, मानसिक व आत्मिक उन्नति करना है। माता पिता और शिक्षक का कर्त्तव्य है कि अपने आदर्श आचरण द्वारा बच्चों को संस्कारवान व चरित्रवान बनायें। बच्चे ही देश के भावी नागरिक होते हैं। उनके चरित्र से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि बच्चे माता पिता का दर्पण होते हैं। बच्चों के विकास में शिक्षक का बहुत महत्व है। शिक्षक गुणवान, योग्य, परिश्रमी और चरित्रवान होगा तो बच्चों पर निश्चय ही उनके आचरण का प्रभाव दिखाई देगा। जनपद में प्रथम वर्ग में द्वितीय स्थान शिवम सिंघल, तृतीय स्थान अतिल कुमार ने प्राप्त किया। इसके अलावा आकाश, पंकज बालियान, दिव्या पुंडीर, तरूण बालियान, विश्वेन्द्र बालियान, पंकज पंवार, प्रिसंपाल, आकाश कुमार, ताहिर अली, दीपक कुमार, लवी बालियान, अक्षित कुमार, रश्मि चौधरी, आकाश तोमर को सांत्वना प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment