Pages

Friday, February 1, 2013

जनता की समस्याओं के समाधान में जुटें सपा कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूल)। आगामी लोकसभा चुनावों में सपा को बहुमत में लाकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनान के लिए सपा कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से कराना होगा। कच्ची सड़क स्थित गाजावाली पुलिस के निकट सपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अरोरा गौरी ने कहा कि सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जनता ने काफी सालों बाद मायावती के शासन से छुटकारा पाया है इसलिए कार्यकर्ता जनता के विश्वास को टूटने न दें। उन्हांेने कहा कि कुछ अधिकारी सपा की नीतियों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनाकर जल्द मुख्यमंत्री को दी जायेगी। बैठक में नीरज कुशवाहा, प्रदीप सोनकर, नन्दकिशोर, नीरज गुप्ता, पवन जैन, सुरेश अरोरा, जितेन्द्र, गुलफाम, मुस्तकीम, हरपाल सिंह, यासीन, हरिओम, मास्टर विरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता जनार्दन विश्वकर्मा व संचालन धर्म सिंह त्यागी ने किया।

No comments:

Post a Comment