Pages

Monday, February 11, 2013

उमड़ते सौ करोड़ अभियान को सफल बनाने की अपील

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। समाज में महिलाओं और किशोरियों के साथ घट रही यौन हिसंा, बलात्कार, तेजाब कांड, हत्या जैसी वीभत्स अमानवीय घटनाओं पर अंकुश लगाने व महिलाओं को जागरूक कर स्वावलंबी बनाने में प्रयासरत सामाजिक संस्था लोक आस्था जन कल्याण समिति ने सभी सामाजिक संगठनों और समाज में महिलाओं और किशोरियों पर घटने वाली घटनाओं के प्रति संवेदनशील सभी पुरूष महिलाओं से अपील की कि वेलेन्टाइन डे पर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को हमेशा के लिए जड़ से मिटाने के विश्वव्यापी संघर्ष अभियान ‘‘उमडते सौ करोड’’ में एकजुट होकर हिंसा को जड़ से मिटाने की मांग का आह्वान कर अपना विरोध प्रदर्शन का ‘‘बस अब और नहीं’’ कतई नहीं...का नारा लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। लोक आस्था जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सीएम यादव ने अवगत कराया है कि विश्व की हर तीन महिलाओं में एक से ज्यादा अपने जीवन में किसी न किसी हिंसा का सामना करती है। जिसका तलब है कि करीब सात सौ करोड महिलाएं हिंसा का शिकार है। महिलाओं के साथ होने वाली इस हिंसा को जड़ से मिटाने के लिए इसकी संस्थापक ईव ऐनसलर ने विश्व व्यापी संघर्ष का नाम ‘‘उमड़ते सौ करोड़’’ से आगाज किया और सम्पूर्ण विश्व को इस महत्वपूर्ण पहल के साथ जुड़ने का न्यौता दिया। इसी कड़ी में 14 फरवरी 2013 को यह अभियान पूरे विश्व को झकझोरने का इरादा रखता है। विश्व के देशों, राज्यों और शहरों के सौ करोड़ लोग अपना सब काम छोड़कर घरो,ं कार्यालयों, स्कूलों से बाहर आकर सड़कों पर निकलेंगे और एक साथ मिलकर नाचेंगे, गायेंगे और जश्न मनायेंगे इसके साथ साथ ही वह एकजुट महिलाओं पर होने वाली हिंसा को जड से मिटाने की मांग का आह्वान भी करेंगे और सभी का विरोध का एक ही नारा होगा। बस अब और नहीं कतई नहीं। सीएम यादव ने बताया कि समिति समाज के हर वर्ग, महिला, पुरूष, छात्र, संगठन, सामाजिक संस्था, युवा वर्ग व नारीवादी विचार धारा वाले महिला पुरूषों से अनुरोध है कि सभी एकजुट होकर उमड़ते सौ करोड़ पहल अभियान को आगे बढ़ाकर अपना सहयोग दें। उमड़ते सौ करोड़ अभियान के माध्यम से इस संस्कृति में पनप रहे हिंसा और बलात्कार को जड़ से समाप्ति कर विश्व में बदलाव की लहर लाना है। इस अभियान के जरिये हमारा मकसद है लोगोें देशों और दुनिया की सोच को बदलना है।

No comments:

Post a Comment