Pages

Saturday, February 16, 2013

विवाहिता की हत्या में पति नामजद

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। विवाहिता की हत्या कर उसका शव फांसी पर लटकाने वाले आरोपी पति व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला हाजीपुरा निवासी तैयबा पत्नी मनव्वर की विगत दिनों रहस्यमय परिस्थितियो मंे मौत हो गई थी। चर्चा तो यहां तक रही कि तैयबा के दहेजलोभी ससुराल वालांे ने तैयबा की पीट कर हत्या करने के पश्चात उसकी हत्या को आत्महत्या दर्शाते हुए उसके शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया था। शनिवार को मृतका के परिजनांे हत्यारोपी मनव्वर व तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ सिविल लाईन थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

No comments:

Post a Comment