Pages

Friday, December 14, 2012

तेईस को किसानों की विशाल महापंचायत


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। आगामी तेईस दिसम्बर को ग्राम शाहजुड्डी में देशवाल खाप द्वारा किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस पर विशाल महापंचायत का आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य सर्व खाप मिलन है।
महापंचायत में सर छोटूराम एवं राजा सूरजमल के वंश के परिजन भी भाग लेंगे। बैठक में कन्या भू्रण हत्या एवं दहेज के प्रथा आदि कुरीतियों पर रोक एवं नारी सशक्तिकरण हेतु चिंतन एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय एवं सामाजिक समस्याओं पर विचार होगा। महापंचायत में जाटों की सभी खापों के बाबा आमंत्रित कियेे गये हैं। महापंचायत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि शहीदे आजम भगत सिंह के छोटे भाई कुलदार सिंह के पुत्र जोरावार सिंह के पौत्र गौरव संधु होंगे। महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, इत्यादि प्रदेशों के किसाने नेता एवं बुद्धिजीवी भाग लेंगे। देशवाल खाप के बाबा चौधरी राजेन्द्र सिंह हैं। देशवाल खाप की 125 वर्ष पुरानी पगड़ी 9 सितम्बर को पहनाई गयी थी जिसके उपरान्त सर्वखाप समारोह 23 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment