Pages

Sunday, December 23, 2012

मुंबई में नेपाली महिला से एक दिन में 3 बार रेप, एमपी में हाथ-पैर बांधकर बलात्‍कार

मुंबई में नेपाली महिला से एक दिन में 3 बार रेप, एमपी में हाथ-पैर बांधकर बलात्‍कार
नई दिल्ली. राष्‍ट्रीय राजधानी में चलती बस में गैंगरेप की घटना के बाद दिल्‍ली समेत देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन, ऐसी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। मुंबई में 20 साल की नेपाली महिला से एक दिन में तीन बार रेप का मामला सामने आया है। यह महिला अपने पति की तलाश करते हुए महानगरी पहुंची थी। महिला की मदद करने का झांसा देकर तीन लोगों ने 24 घंटे के भीतर तीसरी बार उसका बलात्‍कार किया।
एमपी के विदिशा और राजगढ़ में नाबालिग छात्राओं से ज्यादती के मामले सामने आए हैं। विदिशा के अहमदपुर गांव में घर में सो रही एक नाबालिग को दो लोग घर से उठा कर ले गए। लड़की सुबह सड़क किनारे मिली। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। परिजन ने गांव के इक्का और कल्लू लोधी पर लड़की के साथ ज्यादती का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप कराकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण और छेडख़ानी का मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है।

राजगढ़ के खुजनेर में एक महिला ने एक महीने पहले छेड़छाड़ और ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो तंग आकर उसने शनिवार को जहर पीकर खुदकुशी कर ली। मामला खुजनेर थाना क्षेत्र के लिंबोदा गांव का है। महिला के पति ब्रजकिशोर किरार ने बताया कि गांव के रामस्वरूप और राधेश्याम के खिलाफ
मामला दर्ज कराया गया था, पर कार्रवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस इस मामले में पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। राजगढ़ के धार में एक शिक्षक द्वारा 15 वर्षीय आदिवासी छात्रा से ज्यादती का मामला सामने आया है। घर पर ही निजी कोचिंग चलाने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षक नगेंद्र चावड़ा ने शनिवार को उक्त छात्रा को कोचिंग में अकेली पाकर दुष्कृत्य किया। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर ज्यादती का प्रकरण दर्ज कर आरोपी नगेंद्र को हिरासत में लिया है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपी शिक्षक ने मामले को साजिश बताया है।
sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment