Pages

Sunday, December 23, 2012

राजपथ पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसूगैस के गोले छोड़े

LIVE: राजपथ पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसूगैस के गोले छोड़े
नई दिल्ली. सोनिया गांधी ने दिल्ली में गैंगरेप का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को बलात्कार से जुड़े कानून में बदलाव का भरोसा दिलाया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने सोनिया और प्रदर्शनकारियों के बीच बैठक खत्म होने के बाद यह जानकारी दी। वही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विरोध जारी रहेगा। दूसरी ओर इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी जारी है। (पब्‍लि‍सटी स्‍टंट है गैंगरेप का वि‍रोध प्रदर्शन: राजा भैया)
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में चलती बस में गैंगरेप के खिलाफ देश के गुस्‍से से सरकार डर गई है। जंतर-मंतर को छोड़कर पूरे नई दिल्‍ली इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। राजपथ पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दिल्‍ली पुलिस के अगले आदेश तक सात मेट्रो स्‍टेशन बंद कर दिए गए हैं। जंतर -मंतर पर भी प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। लेकिन पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदर्शनकारी इंडिया गेट पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बस की हवा निकाल दी है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस धारा 144 लगे होने का ऐलान कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारी टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। इंडिया गेट से हटाने के लिए पुलिस जबरन लोगों को बस में भर रही है।

आंदोलनकारियों के उग्र तेवर से सरकार हिल गई लगती है। रविवार सुबह होते ही सरकार का खौफ पुलिस पर भी दिखने लगा। बेहद ठंड के बावजूद पुलिस ने रातभर खुले आसमान में पड़े आन्दोलनकारियों को सुबह होते ही न सिर्फ विजय चौक से घसीटते हुए हटाया बल्कि, उन्हें बसों में भर कर दिल्ली से बाहर भेज दिया गया। मीडिया के लोगों को भी विजय चौक इलाके से हटने को मजबूर किया गया।
आज किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए नई दिल्ली जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पूरे देश में गैंगरेप के खिलाफ जारी आन्दोलन ने न सिर्फ सरकार की चूलें हिला दी हैं, बल्कि उन्हें जल्दी ही कोई कठोर फैसला लेने पर भी मजबूर कर दिया है। इस बीच खबर है कि योग गुरु बाबा रामदेव भी अपने समर्थकों के साथ आज इण्डिया गेट पहुंचने वाले हैं।

डीएमआरसी के प्रवक्ता के अनुसार रविवार सुबह से जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर लाइन में अंतर्गत आने वाले पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, उद्योग भवन और रेस कोर्स बंद रहेंगे। इन मेट्रो स्टेशन पर न ही ट्रेन रुकेगी और न ही इस मेट्रो स्टेशन पर किसी को प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी।

दोपहर 1.20 बजे 
 
लाठीचार्ज के बाद भी प्रदर्शनकारी राजघाट पर डटे। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है। सरकार और सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी। ठोस कार्रवाई की मांग।
दोपहर 1.10 बजे
 
प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तेज हुई झड़प। प्रदर्शनकारी हटने के लिए तैयार नहीं। इंडिया गेट पर हजारों की तादात में पहुंचे युवा। वी वॉन्ट जस्टिस के गूंजे नारे। 
 
दोपहर 1.00 बजे
 
राजपथ पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज। आंसूगैस के गोल छोड़े। पुलिस कार्रवाई से प्रदर्शनकारी और गुस्से में। आगे बढ़ने का कर रहे प्रयास। आम आदमी के कार्यकर्ता, बाबा रामदेव भी प्रदर्शनकारियों के साथ जुड़े।
 
दोपहर 12.55  बजे
 
राजपथ से प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया। इंडिया गेट की ओर लौटाया। इंडिया गेट पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी जारी।
दोपहर 12.45 बजे
 
बैरीकेट्स तोड़ कर फिर राजपथ पर पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारी। पुलिस इन प्रदर्शनकारियों को हटाने के प्रयास में। आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। 
 
दोपहर 12.40 बजे
 
प्रदर्शनकारियों की मांगों पर नहीं दी गई समय सीमा। बैठक में प्रदर्शनकारियों ने दिए थे सुझाव। आरएन सिंह ने कहा सुझावों पर किया जाएगा गौर। बैठक में शामिल प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर रवाना। वहां देंगे बैठक की जानकारी। आउटर साइड में बनी जाम की स्थिति।
दोपहर 12.25 बजे
सोनिया गांधी और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक खत्म। सोनिया ने दिया कानून में बदलाव का भरोसा। प्रदर्शनकारियों ने कहा जारी रहेगा विरोध।
 
दोपहर 12.15 बजे
 
प्रदर्शनकारी छोटे-छोटे समूह में आगे बढ़ने का प्रयास कर रह हैं। मौका मिलते ही वे इंडिया गेट पहुंच रहे हैं। पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने का कर रही प्रयास। 
सुबह 11.50 बजे
इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहन पर किया पथराव। वाहन के कांच फोड़े। अफरा-तफरी का माहौल। धारा 144 के बाद भी प्रदर्शनकारियों की संख्या में लगातार हो इजाफा। 
 
सुबह 11.30 बजे
 
जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन शुरू। पुलिस के रोके जाने पर शुरू हुई झड़प। पुलिस की समझाइश का प्रदर्शनकारियों पर असर नहीं। प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 
सुबह 11.15 बजे
राहुल गांधी भी बैठक में पहुंचे। बैठक लंबी चलने के आसार। इंडिया गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाने की पुलिस की कोशिशें जारी। रामलीला मैदान पर प्रदर्शन की इजाजत। 
 
सुबह 11.00 बजे
 
धारा 144 लागू होने के बाद भी इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुलिस से फिर हुई झड़प। भारी तादात में पुलिस मौजूद। सोनिया गांधी से प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की चल रही मुलाकात। लोग इंडिया गेट से हटने को तैयार नहीं। बाबा रामदेव भी पहुंचने वाले दिल्ली। 
sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment