Pages

Friday, December 21, 2012

सिविल बार चुनावों में सुनील गर्ग बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर विजय त्यागी विजयी

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। सिविल बार एसोसिएशन के चुनावों में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार गर्ग ने 109 वोट प्राप्त कर वागीश स्वरूप को मात्र छह मतों मात दी। वहीं तीसरे प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद को मात्र 21 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद के मुकाबले में विजय कुमार त्यागी ने 104 मत प्राप्त कर मनोज कुमार शर्मा को केवल तीन वोटों से हराया। वहीं रामबीर सिहं को मात्र 26 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर मामचन्द गुप्ता ने 98 मत प्राप्त कर अनिल कुमार गुप्ता को मात्र तीन वोटो से शिकस्त दी। हरबीर सिह को मात्र 28 मत प्राप्त हुए।
सह सचिव पद पर एडीजीसी कु. रितु चौधरी ने 109 मत प्राप्त कर अजमेर सिह को आठ वोटों के करीबी मुकाबले में हराया। पंकज कुमार को मात्र बीस मत प्राप्त हुए। सह सचिव पुस्तकालय पद पर  कु. रीटा चौधरी ने 157 मत प्राप्त कर खलील इलाही को हराया। खलील को मात्र 77  वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर करीबी मुकाबले अखिल कुमार अग्रवाल ने 91 मत प्राप्त कर विजय कुमार को केवल तीन वोटों से शिकस्त दी।
वरिष्ठ सदस्य पद पर कुमारी विंदू गर्ग, मेहरचन्द गुप्ता, कुंवर दिलीप, संजीव कुमार त्यागी, अमरीश कुमार गर्ग, सुखदेव कुमार मित्तल ने विजय प्राप्त की। वहीं कनिष्ठ सदस्य पद पर आनन्द कुमार, अर्जुन सिंह, अनिल त्यागी, अन्नू कुच्छल, प्रत्युश आनन्द व राजकुमार विजयी रहे।
चुनाव अधिकारी सैयद जैगम मियां जैदी ने वोटों की गिनती के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment