Pages

Saturday, December 22, 2012

डीआईजी ने किया थाने का निरीक्षण



मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सिविल लाइन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की पत्रावलियों व अन्य रजिस्टरों की जांच की। डीआईजी ने इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
सहारनपुर के डीआईजी भोलानाथ सिंह ने थाना सिविल लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने थाने की पत्रावलियों व अन्य जरूरी रजिस्टरों को बारीकी से देखा। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान थाने के कार्यालय तथा मैस का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीओ सिटी संजीव वाजपेयी तथा एसओ सिविल लाईन कमल यादव आदि मौजूद रहे। डीआईजी को वार्षिक निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं मिली।

No comments:

Post a Comment