Pages

Thursday, December 20, 2012

पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। सड़क दुर्घटना मंे गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मेघा शकरपुर का पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह कल देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर कस्बा पुरकाजी से अपने गांव मेघा शकरपुर वापिस जा रहा था कि जब उक्त प्रधान निकटवर्ती गांव सेठपुरा के समीप पहंुचा कि इसी बीच जंगल से निकली एक नील गाय ने प्रधान राजेन्द्र सिह पर हमला बोलते हुए उसे टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसे ग्रामीणों व पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने के साथ साथ इस घटना से उनके परिजनो को भी सूचित करा दिया गया था। आज सुबह हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनांे मंे शोक फैल गया। परिजनों ने इस मामले मंे किसी प्रकार की कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया। सैंकड़ांे लोगों की मौजूदगी मंे गांव मेघा शकरपुर में पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गंाव मे शोक व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment