Pages

Tuesday, December 18, 2012

प्रोन्नति में आरक्षण बना बवाल, कर्मचारियों ने टाउन हाल व विकास भवन में किया धरना

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक के पास होने के विरोध में हजारों कर्मचारियों ने टाऊन हॉल प्रांगण व विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। केन्द्र में सत्तारूढ़ यूपीए सरकार प्रोन्नति में आरक्षण की मुहिम छेड़ रही है। जिसका विभिन्न संगठनों तथा राज्य कर्मचारी परिषद द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसका मुख्य कारण राज्य कर्मचारियांे द्वारा प्रमोशन में आरक्षण के कारण कई कर्मचारियों व अधिकारियों का प्रभावित होना है। यही कारण है कि केन्द्र सरकार के इस पफैसले का पुरजोर विरोध चल रहा है। इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग सहित अन्य दर्जनों सरकारी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने टाउन हॉल में एकत्र होकर केन्द्र सरकार की नीति के विरोध मंे धरना प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय पर जाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को दिया। प्रदर्शन में दिलीप कुमार, रामअवतार शर्मा, डीके शर्मा, विकास भवन से अरविन्द कुमार बालियान, पंकज, विकास चौधरी, पंकज बालियान, अर्चना शर्मा, सुधीर चौधरी, यशपाल, रणवीर सिंह सैनी, बलधारी सिंह मलिक, सुनील शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, अंकुुर अग्रवाल, केपी सिंह, जयपाल सिंह, डा. सतपाल, जयपाल सिंह, शिवकुमार वर्मा, अनिल कुमार सिंह, शमीम अहमद, ब्रजराज सिंह, केके शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, नीरज सक्सेना, तस्लीम उल हक आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment