Pages

Saturday, December 22, 2012

सपा कार्यकर्ता मनायेंगे चौधरी चरण सिंह जयंती

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। रविवार 23 दिसम्बर 2012 को किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 110 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जायेगी। इस अवसर पर सपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अनुराधा चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, लोकसभा प्रत्याशी गौरव स्वरूप सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रालोद कार्यालय पर हवन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें रालोद के पदाधिकारी भाग लेंगे। भाजपा व कांग्रेस पार्टी भी चौधरी चरण सिंह की 110वीं जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

No comments:

Post a Comment