Pages

Wednesday, December 19, 2012

गुस्साए कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय में की तोड़फोड़, भाजपा कार्यालय के बोर्ड को भी किया आग के हवाले


प्रोन्नति में आरक्षण बिल का समर्थन करने वाली पार्टियों की निकाली अर्थी

शिवचौक पर पार्टियों की फूंकी अर्थी, विकास भवन व डीएम कार्यालय पर कर्मचारियों ने दिया धरना

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। प्रोन्नति में आरक्षण को लेकर गुस्साए अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज भाजपा कार्यालय में जबरदस्त तोड़फोड़ की। मौके से भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय छोड़ भाग खड़े हुए। गुस्साए कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर लगे बड़े बोर्ड को तोड़कर उसमें  आग लगा दी तथा कार्यालय में रखी कुर्सियों को तोड़ डाला। बहुत देर बाद मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल सत्यपाल सिंह बेबस बने सब कुछ देखते रहे। केवल एक भाजपा कार्यकर्ता शरद कपूर कार्यालय पर बैठा रहा। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस बिल को समर्थन करने वाली राजनैतिक पार्टियों की अर्थी निकाली तथा पुतला फूंका। बाद में कर्मचारियों ने इस सम्बन्ध में कलक्ट्रेट कोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रमणि त्रिपाठी व सीओ सिटी संजीव वापेयी को ज्ञापन दिया।
जनपद के सभी राजकीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले सरकारी सेवाओं में आरक्षण की पुर्न बहाली विषयक केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित होने पर आरक्षण बिल के विरोध में विकास भवन में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। आरक्षण की पुर्न बहाली के संविधान संशोधन विधेयक के राज्यसभा में पारित होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों में रोष फैल गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पदोन्नति में आरक्षण एवं परिणामी ज्येष्ठता को पूर्णतः असंवैधानिक विधेयक द्वारा उक्त असवैंधानिक आरक्षण एवं परिणामी ज्येष्ठता सूची को पुर्न बहाल किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उक्त विधेयक के विरोध में अधिकारी व कर्मारी नौवंे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरनारत हैं। विकास भवन में संचालन करते हुए पंकज बालियान ने प्रान्तीय नेतृत्व के निर्णय से अवगत कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार से पदोन्नति में आरक्षण के विरोधी समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक त्यागपत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया है। जब तक लोकसभा में विभिन्न दलों के सांसदों की आंखे नहीं खुलती है। विरोध प्रदर्शन एवं धरना कार्यक्रम लगाातर जारी रहेगा। सभा को डीके त्यागी, वीएम सिंह, शमीम अख्तर, दिलीप कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रणवीर सिंह सैनी, बलधारी मलिक, अरविन्द बालियान, महेश धीमान, आनन्द तिवारी, बिन्दु कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा डीएम कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था यदि उक्त बिल लोकसभा में पास हुआ तो उच्च वर्ग के अधिकारियों की बेहद हानि होगी। प्रमोशन केवल दलित वर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के मंत्री तरूण छाबड़ा, संगठन मंत्री सुभाष कुमार, पंकज मित्तल, राकेश शर्मा, मसरूर हसन, मंडलीय मंत्री  नरेन्द्र कुमार, मधु त्यागी आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय पर राज्य कर्मचारियों द्वारा आग लगाये जाने की सूचना से भाजपा नेताओं मे खलबली मच गई। भाजपा के स्थानीय नेता तुरंत पार्टी कार्यालय पहंुचे। प्रशासन भी भाजपा कार्यालय में आग लगाने की सूचना से सकते मंे आ गया। सीओ सिटी और सिटी मजिस्टेªट भाजपा कार्यालय पहंुचे और भाजपा नेताओं से मंत्रणा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिलदेव अग्रवाल, डा. सुभाष चन्द शर्मा, सुनील तायल, नगर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल आदि अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment