Pages

Thursday, December 20, 2012

प्रोन्नति में आरक्षण पर गरजे कर्मचारी, डीएम कार्यालय में लगाया ताला, विकास भवन सहित कई जगह धरने प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। केंद्र सरकार द्वारा आरक्षण में प्रोन्नति दिये जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को भी हड़ताली कर्मचारियों ने धरना दिया तथा डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम कार्यालयों सहित विकास भवन स्थित दर्जनों सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी कर अपना विरोध जताया।
प्रोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकारी कर्मचारी पिछले कई दिनों से धरने प्रदर्शन जारी हैं। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालयों पर नाराज कर्मचारियों ने तालाबंदी की। वहीं विकास भवन स्थित दर्जनों सरकारी कार्यालयों में भी सरकारी कर्मचारियों ने तालाबंदी की तथा धरने प्रदर्शन किये।
उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के मंत्री तरूण छाबड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रोन्नति में आरक्षण की पुनः बहाली किये जाने के विरोध में कर्मचारी आंदोलनरत है। जब तक केंद्र सरकार द्वारा इस बिल को वापस नहीं लिया जायेगा तब तक समस्त कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। धरने पर तरूण छाबडा सहित मनीष शर्मा, मुलखराज तांगड़ा, मसरूर हसन, राकेश शर्मा, पवन सिंह आदि ने भी विचार रखे। धरना प्रदर्शन में सुभाष कुमार, मूलचंद शर्मा, सुनील कुमार, इरशाद अली, कुलदीप कुमार, विकास शर्मा, सतेंद्र कुमार, शैफालिका, पूनम, पुष्पा, सपना, रामशरण, धीरज, अभिषेक, कृष्णपाल, जर्नादन स्वरूप, महक सिंह, राजकुमार, नरेश कुमार, वीरेंद्र वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट के अलावा विकास भवन के सभी विभागों में कामकाज पूरी तरह ठप रखकर कर्मचारियों ने धरना दिया तथा केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने भी नारेबाजी करते हुए प्रोन्नति में आरक्षण का विरोध किया। विकास भवन में कर्मचारी नेता पंकज बालियान ने कहा कि जब तक उक्त बिल वापस नहीं होगा तब तक कर्मचारी प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन में डीके त्यागी, वीएम सिंह, शमीम अख्तर, सुधीर चौधरी, नितिन, पंकज, मनोज वालिया, रामेश्वर प्रसाद, दलीप कुमार, रणवीर सिंह, बलधरी मलिक, अरविंद बालियान, महेश धीमान, आनंद तिवारी, बिंदु कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment