Pages

Friday, December 14, 2012

राशन की दुकान निलम्बन के आदेश


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। डीएसओ मदन यादव ने आरोपी राशन डीलर की दुकान के निलम्बन के आदेश दिए।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी अशोक कुमार पुत्र वीरसैन ने जिला पूर्ति अधिकारी मदन यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया था कि उनके गांव का राशन डीलर ओम सिंह पर राशन वितरण में अनियमिततायंे बरतने तथा गेहूं की काला बाजारी करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते पूर्ति विभाग की टीम ने आरोपी सुधीर कुमार पुत्र फेरू सिंह को गेहूं के कट्टे बदलकर गेहूं ब्लैक से बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी सुधीर को ढिंढावली रोड से हिरासत में ले लिया था। शिकायतकर्ता अशोक कुमार पुत्र वीर सैन निवासी कुटबी ने इस सम्बन्ध मंे शाहपुर पुलिस को भी सूचित कर दिया था। मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए शाहपुर पुलिस ने गांव कुटबी के बाहर मेन रोड स्थित कोल्हू के पास उक्त घोडा बुग्गी को बरामद कर लिया था। इस मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए डीएसओ मदन यादव ने आरोपी राशन डीलर के लाईसेंस के निलम्बन के आदेश दिये।

No comments:

Post a Comment