Pages

Monday, December 31, 2012

दामिनी' के गम में नया साल नहीं मनाएगी सेना, दोस्त ने भी छोड़ा खाना

'दामिनी' के गम में नया साल नहीं मनाएगी सेना, दोस्त ने भी छोड़ा खाना
नई दिल्‍ली. सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा की मौत से  देश भर में शोक है। भारतीय सेना ने भी सोमवार को ऐलान कर दिया है कि वह नए साल का जश्‍न नहीं मनाएगी। दिल्‍ली में कई पब्‍स और क्‍लब्‍स ने भी नए साल का जश्‍न रद करने की घोषणा कर रखी है।
लड़की की मौत से उसका इंजीनियर दोस्त सदमे में है। मौत की खबर सुनने के बाद तो उसने खाना तक छोड़ दिया है। रो-रोकर कहता है कि मैं उसे बचा नहीं पाया। लड़के के परिजनों ने रविवार को यह बात कही। यह लड़का घटना के वक्त लड़की के साथ था। आरोपियों ने उसे भी पीटा था। उसके सिर में सात टांके लगे हैं। दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इस लड़के ने कहा, ‘16 दिसंबर की वह काली रात जिंदगी भर मुझे कचोटती रहेगी।' इस लड़के के साथ फरवरी में 'दामिनी' की शादी होने वाली थी
लड़की की सिंगापुर में मौत हो गई थी। रविवार तड़के गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्‍कार करा दिया गया। लेकिन उसे इंसाफ दिलाने के लिए आम आदमी से लेकर बॉलीवुड हस्‍ती तक सड़क पर उतर आए हैं। दिल्‍ली में हजारों लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। (111 तस्‍वीरों में देखें प्रदर्शन) मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, चंडीगढ़, भोपाल, लुधियाना, जयपुर, हर जगह लोगों दुष्कर्म पीड़िता की मौत के ग़म में संकल्प लिया। (पीड़िता की आखिरी इच्छा)
भारत का युवा इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन कर रहा है। कानून जब बनेगा, तब बनेगा। महिलाओं के खिलाफ अपराध तब रूकेंगे जब हम उनकी दिल से इज्जत करेंगे। इस बार इसी संकल्प को करने का मौका है, हमारे महाअभियान से जुड़कर। हमारे इस महाअभियान से जुड़िए और संकल्प लीजिए कि मैं महिलाओँ का सम्मान करूंगा।
Sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment