घायल अवस्था में स्यवं हमलावर लेकर पहुंचे वृद्ध को थाने
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। अपहरण के मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही किये जाने से क्षुब्ध पीडित पक्ष ने आरोपी को सजा देनी की ठानते हुए आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में सहित जनपद में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में उस समय हडकम्प मच गया जब हमलावर स्वयं घायल वृद्ध को अर्द्धमरा अवस्था में टैम्पों में डालकर थाने पहुंच गये। पुलिस ने हमलावरों को थाने में बैठा लिया और घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया लेकिन घायल वृद्ध ने रास्ते में ही दम तोड दिया था। इस घटना से पुलिस प्रशासन की किरकिरी हो रही है। जिस कारण पुलिस प्रशासन अपने बचाव में जुटा हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा निवासी जमील और उसके पडौसी इंतजार के बीच किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। बताया जाता है कि विगत 12 अगस्त को जमील की पुत्री अचानक रात के समय गायब हो गयी थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद जमीन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर थाने में पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। बताया जाता है कि बाद में पडौसी इंतजार के घर से पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती को टांड पर एक बक्शे में बेहोशी की हालत में बरामद की थी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में जमीन ने इंतजार व उसकी पत्नि बेटे तथा पिता शब्बीर के खिलाफ थाने मे मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इंतजार को गिरफ्तार कर लिया था परंतु उसके बाद पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की थी बाकि सभी आरोपी बाहर खुलेआम घूम रहे थे। पुलिस के चक्कर काट रहे न्याय पाने को पीडितों को काई न्याय न मिलता देख पीडितों ने स्वयं को न्याय दिलाने का सबसे आसान तरीका ढूंढ निकाला और कानून को अपने हाथों में लेते हुए स्वयं पीडितों ने आरोपी को सजा देनी की ठान ली। बताया जाता है पीडित हमलावर पक्ष आरोपी शब्बीर को गांव के अड्डे पर मिले और उसे वहीं पर पकडकर उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। शब्बीर की इतनी ज्यादा पीटाई की कि शब्बीर जब अर्द्धमरा हो गया तो उसे एक टैम्पों में डालकर थाने ले गये और स्वयं ही पूरे मामले की थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हमलावरों को थाने में बैठा लिया तथा घायल शब्बीर को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल में ले जाया गया परंतु घायल शब्बीर ने रास्ते में ही दम तोड दिया। जिससे पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। थाना पुलिस ने तुरंत अपने आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया और आलाधिकारी तुरंत थाना चरथावल पहुंचें। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। गांव में घटना से सनसनी फैली हुई है।

No comments:
Post a Comment