Pages

Sunday, August 26, 2012

गोपाल कांडा को तीन दिन की पुलिस रिमांड

गोपाल कांडा को तीन दिन की पुलिस रिमांड
नई दिल्ली. गीतिका केस के मुख्‍य आरोपी गोपाल कांडा ने गिरफ्तारी के बाद पहली बार मीडिया के सामने मुंह खोला है। शनिवार को कांडा ने कहा कि उसकी इमेज को खराब करने के लिए कुछ पॉलिटिशियन साजिश कर रहे हैं। मीडिया को गुमराह किया जा रहा है। इसमें कोई सचाई नहीं है कि वह गीतिका को परेशान करता था। कांडा ने दावा किया कि वह बेदाग बरी होंगे और सच सबके सामने आएगा। 
कांडा की सात दिन की रिमांड पूरी होने पर उसे शनिवार को रोहिणी अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए एक बार कांडा की सात दिन की रिमांड मांगी थी हालांकि कोर्ट ने सिर्फ तीन दिन की पुलिस रिमांड ही दी। पेशी से पहले उसे मेडिकल चेक अप के लिए बाबू जगजीवन राम अस्‍पताल ले जाया गया। (पढें, 20 महिलाओं पर कांडा की कृपा)
उधर, चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा के घर के बाहर इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्‍हें रोकने में पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। कई प्रदर्शनकारियों से पुलिस की हाथापाई भी हुई।  
इस बीच कांडा को अंकिता (जो सिंगापुर से आकर जांच में सहयोग करने की बात पुलिस को कह रही है) के बच्‍चे का बाप बताने संबंधी एक दस्‍तावेज सामने आने का दावा किया जा रहा है। 
sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment