![PHOTOS: भारी बारिश से दिल्ली जाम, बाढ़ का खतरा बढ़ा PHOTOS: भारी बारिश से दिल्ली जाम, बाढ़ का खतरा बढ़ा](http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/08/27/images/delhi-rain-yamuna.jpg)
राजधानी दिल्ली में सोमवार को फिर कई घंटों भारी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से उफनती यमुना नदी में जलस्तर और बढ़ गया है। यमुना वैसे ही खतरे के निशान के बेहद करीब है, जिसने दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। दूसरी ओर राजस्थान मेंबाढ़ को मुद्दा बनाकर राजनीतिभी शुरू हो गई है।
बारिश ने दिल्ली की रफ्तार को भी थाम दिया। शाम को दिल्ली की अधिकतर सड़कों पर भीषण जाम रहा
बरसात के बीच हरियाणा के हथिनीकुंज बैराज से शाम पांच बजे 43 हजार 218 क्यूसेक पानी दिल्ली के लिए और छोड़ दिया गया। इससे वाटर लेवल अगले कुछ घंटों में और बढऩे की आशंका है।
शाम सात बजे जलस्तर 204.14 मापा गया। इस तरह हरियाणा से अब तक दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी दिल्ली के लिए छोड़ दिया गया है।
चिंता की बात यह भी है कि मौसम विभाग अगले एक दो दिन और तेज बारिश होने की आशंका जता रहा है।

sabhar dainikbhaskar.com
No comments:
Post a Comment