Pages

Friday, August 31, 2012

कल से पूरे 30 दिन के लिए बदल जाएगी सबकी किस्मत, जानें कब क्या होगा


कल से पूरे 30 दिन के लिए बदल जाएगी सबकी किस्मत, जानें कब क्या होगाजानिए अगले महीने में कब क्या होगा आपके साथ? आने वाले 30 दिन कैसे रहेंगे आपकी राशि के लिए? राशि अनुसार जानें अगले महीने में किन लोगों की किस्मत बदलने वाली है? पढि़ए सितंबर का राशिफल 

सितंबर महीने का राशिफल


मेष- सितंबर का शुरुआती समय घरेलू समस्याओं को हल करने में बीतेगा परन्तु जो उत्साह पैसों के लेकर रहेगा उससे आपको प्रसिद्धि मिलेगी। इस समय मंगल तुला में और बुध सिंह राशि में रहेगा और महीने के कुछ दिन कन्या में भी रहेगा। जो आपको थोड़ा मेहनत करने पर मजबूर करेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आपका जनसम्पर्क तेजी से बढ़ेगा तथा प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। व्यवसाय में वृद्धि हो या कोई पद मिले ऐसी संभावना बनती है। यह महीना ऋण वृद्धि का भी रहेगा। सम्बन्धों के लिए समय अनुकूल है परन्तु लव लाइफ में थोड़ा सावधान रहें। व्यक्तिगत रिश्तों में भी सावधानी बरतें क्योंकि स्वाभिमान के कारण कोई तनाव आ सकता है। सितम्बर के अंतिम समय में व्यावसायिक यात्राओं से बाहर जा सकते हैं। इसका लाभ तुरंत सामने आएगा। इस समय वात-विकार बढ़ेंगे और एक या दो दिन खराब हो सकते हैं। 
वृष- इस महीने के पहले सप्ताह में जितना अधिक व्यय होगा, माह के मध्य के बाद दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी और भागीदारी के काम में भी आपको सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ अनुकूलता आएगी और निरन्तर चल रही निराशा के बीच में भी कुछ दिन बहुत अनुकूल जाएंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में सितारे अत्यंत अनुकूल हो जाने से अचानक धन लाभ के संकेत हैं या वस्त्र, आभूषण इत्यादि पर बड़ा खर्चा करेंगे। यह समय लम्बी यात्राओं से लाभ उठाने का है तथा दु:स्साहस पूर्ण लिए गए किसी निर्णय के कारण आप कोई बड़ा फायदा उठाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए थोड़ा सा अनुकूल समय है। प्रोफेशनल्स के लिए भी यह अच्छा समय है, जब वे नए व्यावसायिक रिश्ते बना सकते हैं। यदि आप कॉलेज के छात्र हैं तो सावधान रहें क्योंकि यह प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत का समय हो सकता है और जरा सा भी भावुक निर्णय हुआ तो आगे चलकर पछताना पड़ेगा।
 मिथुन- यह महीना अपेक्षाकृत ठीक जाएगा क्योंकि सूर्यदेव महीने के बीच में राशि बदलने के बाद अनुकूल हो जाएंगे। जीवनसाथी से पैसों का सहयोग मिलेगा। मौसमी बीमारियां होने के योग है। भूमि और भवन सम्बन्धी लाभ मिलने के योग है। इस महीने में जायदाद संबंधित विषय सामने आएंगे। महीने के शुरुआती सप्ताह में घर के किसी बड़े सदस्य को रोग का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें। महीने के दुसरे सप्ताह में वाहन संबंधित खर्च हो सकते हैं। इस समय पुराने पारीवारिक मामले सामने आ सकते हैं। इस महीने में आपको वाणी पर सयंम रखना होगा नहीें तो बिजनेस और कार्यक्षैत्र में बाधा आएगी। छोटे भाई-बहनों के लिए समय अच्छा रहेगा। पारीवारिक आर्थिक समस्या हल होगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे और घरेलु सामानों पर खर्च होगा। इस समय पदोन्नति के मामलों में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि कोई न कोई ऐसा व्यक्ति है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता और आपकी राह में परेशानी बन सकता है।
कर्क- सितम्बर का माह शुभ परिणाम लेकर आया है जिसमें आपके आर्थिक लाभों की बढ़ोत्तरी होगी। बड़े भाई या बहिन के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है और उन्हें आर्थिथ्र्य पैदा होगी। इस समय शुक्र पुन: कर्क राशि में आकर आपकी यश वृद्धि करेंगे। इससे पुन: आर्थिक लाभों की योजनाओं को बढ़ाने पर कार्य होंगे। इस समय बाहरी स्रोतों से आय बढ़ जाएगी, यात्राएं बहुत बढ़ेंगी और जो निर्यात का कार्य करते हैं या जिक लाभ होंगे उनके दाम्पत्य जीवन में अच्छी बातें आएंगी और शारीरिक कष्टों से मुकाबला करने की सामनका निजी आय यात्रा करने पर आधारित है उन्हें लाभ होगा। इस समय रक्त स्त्राव या रिक्त विकार हो सकते हैं तथा दाम्पत्य जीवन में आ रही कड़वाहट कम करने में भी मदद मिल सकती है।
सिंह- महीने के पहले सप्ताह में उधार वसूली, कानूनी विवाद या टेण्डर आदि के कामों से लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धी से व्यवसाय हासिल करने के लिए काम करना पड़ेगा। माह के दूसरे सप्ताह में समस्याएं हल होने लगेंगी और आपका कार्य कौशल फल देने लगेगा। तनावों में कमी आने लगेगी और न केवल शत्रु झुकेगा बल्कि आप अपनी योजनाओं को समय से पूरा करने में सफल हो जाएंगे। इस समय जीवनसाथी के कार्य क्षेत्रों में उपलब्धि होगी और उनकी सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। इस समय आप बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल होंगे। यह भाग्य बढऩे का समय है और जमीन, मकान सम्बन्धी कोई निर्णय आप इस समय कर सकते हैं। यह ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए भी शानदार समय है। जिन लोगों के लिए विवाह सम्बन्धों की बातें चल रही हैं, उन्हें सावधानी से काम लेना चाहिए और कार्यक्रमों को थोड़ा स्थगित कर सकते हैं। कुछ दिन बाद यह कार्य करने में कोई हर्ज नहीं। माह का अंतिम सप्ताह धन प्रदायक है। इसमें कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपके काम बनेंगे, उधारी भी वसूल होगी और नई उधारी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं।
कन्या- इस समय यात्राएं कष्टकारक हो सकती हैं। चिंताओं का समय बना रहेगा। आपका व्यय अधिक होगा और उसके मुकाबले आय नहीं होगी। सितम्बर के दूसरे सप्ताह में भी ऐसी ही स्थितियां रहेंगी परन्तु आय में वृद्धि होगी। इस समय आपके पुत्र का काम भी बहुत श्रेष्ठ रहेगा और वह अपने परीक्षा में या व्यावसायिक कार्य में अच्छी प्रगति करेंगे। सितम्बर के दूसरे पक्ष में आपकी कुछ चिंताएं बढ़ जाएंगी और मंगल का प्रभाव बढऩे से स्वभाव में उग्रता आएगी। अपने आप ही कुछ चिड़चिड़ापन आने लगेगा। यह समय आजीविका क्षेत्रों में श्रेष्ठ रहेगा और संभवत: कार्य का दबाव आपको परेशान करेगा। सितारों के असर से पिता के कामकाज में वृद्धि होगी परन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सितम्बर का अंतिम सप्ताह शानदार रहेगा। यदि आप किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय उत्तम है। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। आपकी लवलाईफ के लिए यह समय ठीक रहेगा।
तुला- माह के पहले सप्ताह में आपकी कार्यशैली में परिवर्तन आएगा और आप बहुत अधिक घंटे काम करेंगे। आय बढ़ेगी, काम बढ़ेगा और आप जोखिम लेकर काम करेंगे। दु:स्साहसपूर्ण फैसले करेंगे। सूर्य और मंगल के कारण कार्यशैली बदलने के संकेत हैं। दूरस्थ यात्राएं फल देंगी और राजकीय सम्बन्धों से भी आय बढ़ेगी। आपको कोई आकस्मिक आय हो सकती है या किसी चीज में आपकी हिस्सेदारी का प्रतिशत बढ़ जाएगा। महीने के बीच में ग्रह स्थिति और सुधर रही है और कोई स्रोतों से आय होगी। बुध के कारण अचानक लाभ मिलेगा। बृहस्पति और बुध के कारण लाभ हो सकता है। इस समय आप कोई ट्रेडिंग या मार्केटिंग का कार्य करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा। दूरस्थ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है परन्तु किसी कानूनी विवाद से सावधान रहें। माह का तृतीय सप्ताह भाग्य बढ़ाने वाला है तथा अनपेक्षित आय कराएगा। इस समय लाभ की मात्रा अधिक होगी। राजकीय लोग आपकी मदद करेंगे। घर में सुख-उपयोग की वस्तुएं बढ़ेंगी। काली कमाई करने से कोई कष्ट आ सकता है। माह का अंतिम सप्ताह कुल मिलाकर शुभ जाएगा और आपको पद सम्बन्धी या सेवा सम्बन्धी लाभ कराएगा। इस समय वाहन सुविधा में सामान्य सी कमी आएगी परन्तु भाग्यबल के कारण आर्थिक लाभ बढ़ेगा। तामसी वृत्तियों में वृद्धि होगी और कमाए हुए धन का अनुचित प्रयोग करने की प्रेरणा मिलेगी
वृश्चिक- माह का पहला सप्ताह अजीब-सा रहेगा, जबकि शुभ और अशुभ परिणाम एक साथ मिलेंगे। इस समय आप काफी अधिक श्रम करेंगे और अब तक किए गए कार्यों को लाभ में बदलने की चेष्टा करेंगे। आपका जनसम्पर्क भी उच्च कोटि का होगा, परन्तु आर्थिक लाभ उस कोटि का नहीं होगा, जैसा कि आप चाहते हैं। आरोप-प्रत्यारोप के वातावरण में भी आप बहुत कार्य करेंगे और परिस्थितियों को यथा संभव अपने अनुकूल बना लेंगे। महीने के मध्य तक अपनी प्रतिभा के बल पर आप कोई न कोई कार्य ऐसा कर डालेंगे जिससे आगे चलकर आपको लाभ मिलेंगे। इस समय ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल चल रही हैं। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। किसी विवाद या कानूनी समस्या का समाधान हो जाएगा। कुछ परेशानी में जरूर रहेंगे। भूमि सम्बन्धी किसी गणित को आप हल कर लेंगे और उससे आर्थिक लाभ उठाने में सफल हो जाएंगे। सितम्बर के अंतिम सप्ताह में छोटे भाई या बहन की समस्या चरम पर होगी और आप उनकी तरफ से चिंतित रहेंगे। 
धनु- इस महीने में आपकी ग्रह स्थिति बदल रही है और लग्न के स्वामी महीने की शुरुआत मेेें ही अच्छा फल देने वाले रहेंगे। इस कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी, धनार्जन बढ़ेगा, भूमि या वाहन लेने की इच्छा प्रबल हो जाएगी। माता का सुख बढ़ेगा और जन्म स्थान की यात्रा कर सकते हैं। माह के मध्य में आपकी आय बढ़ेगी। सितारे अनुकूल हो जाएंगे और शुभफल प्रदान करेंगे। भाग्यवृद्धि होगी, ससुराल पक्ष में लाभ होगा एवं उनका रोजगार अच्छा चलेगा। आपके घर में थोड़ा-थोड़ा कलह रहेगा। परन्तु तीसरे सप्ताह में परिस्थितियां काफी कुछ आपके अनुकूल हो जाएंगी और आपको आर्थिक लाभ होगा। माह के अंतिम भाग में आपकी यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वभाव में तेजी आएगी, संतान के लिए शुभ समय होगा, घर से दूरस्थ यात्राएं होंगी व माता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। महीने के अंतिम दिनों में ऋण का दबाव तो बहुत रहेगा, परन्तु धन लाभ की मात्रा बढऩे लग जाएगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान का समय बहुत शुभ है। आप अपने स्वभाव में नरमी लाएं। शांति से कार्य करने पर आपके अनुकूल परिणाम आएंगे। धन प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे और एक या दो व्यवसाय में आप हाथ डाल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता करें, क्योंकि अंतिम सप्ताह में वे क्रोध और परेशानियों से घिरी रहेंगी। 
मकर- महीने की शुरुआत एक तरफा धन देने वाली रहेगी। दूसरी तरफ व्यय भी अधिक होंगे। यह बहुत अधिक सावधानी बरतने वाला समय है, क्योंकि आपके थोड़े से भी प्रयास धन प्राप्ति करा सकते हैं। इस समय कई स्रोतों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित बड़े निर्णय भी अमल में ला सकते हैं। गृह कलह बढ़ सकता है। समझौते के रूप में किए गए कई कार्य निष्फल सिद्ध हो जाएंगे। खानदानी मामलों में आपको अपनी भूमिका सीमित कर लेनी चाहिए। संतान की तरफ से कुछ चिंतित रहेंगे परन्तु फिर भी यह समय शुभ फल देने वाला है। आजीविका क्षेत्रों के षडयंत्र अब आपको पीड़ा नहीं देंगे। घर में किसी मंगल कार्य में कोई विघ्न नहीं आ जाए, इसके लिए आपको प्रयास करना चाहिए। उच्च पद-प्रतिष्ठा के अवसर हैं और आपको आए हुए किसी अवसर को नहीं त्यागना चाहिए। जीवनसाथी के नाम से किए गए व्यवसाय में लाभ होगा। कहीं-कहीं गलतफहमी परेशानी दे सकती है। आने वाले प्रस्तावों को संदेह की दृष्टि से नहीं देखें, क्योंकि आने वाले निर्णय आपको अनंत लाभ की ओर ले जा सकते हैं। 
कुंभ- माह के शुरुआत में आपकी इच्छाकूल कार्य होंगे। सावधान रहें किसी व्यर्थ के विवाद में फँसना पड़ सकता है, वह विवाद कानूनी भी हो सकता है लेकिन आपके विरुद्ध कुछ नहीं होगा। इस समय आपको सितारों का साथ मिलेगा। किसी न किसी मार्ग से धन आएगा जो कि अनुमान से अधिक होगा। इस समय आप कई आध्यात्मिक उपायों पर भी कार्य करेंगे जिससे आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में इजाफा होगा। कुछ समय शांति में बीतेगा। माह के बीच मेें जब सूर्य देव राशि बदलकर कन्या राशि में जाएंगे तब आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। लोगों के साथ अधिक तालमेल बैठाने की जरूरत है। इस समय अचानक कलह होने के योग बनेंगे। मानसिक चिंता कोई काम नहीं करने देगी। यह स्वास्थ्य सम्बन्धी सामान्य कष्टों का समय है, जिसे आप आसानी से झेल लेंगे। किसी भूमि या भवन से सामान्य या आर्थिक लाभ संभावित हैं 
मीन- सितम्बर का पहला सप्ताह घरेलू समस्याओं को हल करने में बीतेगा। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के सितारे आपको लाभ देने वाले रहेंगे। आपका जन सम्पर्क तेजी से बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यवसाय में वृद्धि होने के योग है और कोई उच्च पद प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। इस महीने में ऋण लेना पड़ सकता है। इस महीने में आप पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। सितारों के अनुसार आपको अचानक पद और धन प्राप्ति हो सकती है। सितम्बर का अंतिम भाग आपके लिए अशुभ फल देने वाला हो सकता है। महीने के आखिरी दिनों में कुछ कलह का वातावरण रहेगा और भागीदारी के मामलों में कुछ मन मुटाव उभर कर सामने आ सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में भी सावधानी बरतें क्योंकि स्वाभिमान के कारण कोई तनाव आ सकता है। सितम्बर के अंतिम भाग के एक या दो दिन खराब हो सकते हैं। 
sabhar dainibhaskar.com 

No comments:

Post a Comment