Pages

Wednesday, August 29, 2012

पीएम मनमोहन का भाजपाइयों ने पुतला फूंका

मुस्लिम तुष्टिकरण का केन्द्र सरकार पर लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)।
असम में साम्प्रदायिक दंगों को लेकर केन्द्र सरकार पर मुल्जिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर असम दंगों के खिलाफ केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुएतथा केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला संयोजक देवव्रत त्यागी के नेतृत्व में शिव चौक पर पहुंचे।
इस मौके पर देवव्रत त्यागी व युवा नेता नमन मित्तल ने कहा कि केन्द्र सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के कारण देष के अंदर अराजकता का माहौल बन चुका है। बांग्लादेशी घुसपैठी देश के अनेक हिस्सों में बड़ा संकट बन चुकी है। इससे देश की आंतरिक सुरक्ष को खतरा पैदा हो गया है। पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हिन्दु समुदाय का जीना दुश्वार हो गया है। इसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में कपिल देव अग्रवाल, देशबंध्ुा तोमर, सुधीर बालियान, शरद कपूर, जगदीष पांचाल, संजय अग्रवाल, सुनील दर्शन, पुष्पेन्द्र गुप्ता, सुनील तायल, नरेन्द्र चौधरी, अतुल सैूनी, योगेश, रमेश खुराना, राजीव, दीपा, सुनीता सरिता अरोरा, साधना सिंघल आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment