Pages

Wednesday, August 29, 2012

महिलाओं ने मंत्री को चप्पलों से पीटा, एक बयान से हुआ बवाल!

महिलाओं ने मंत्री को चप्पलों से पीटा, एक बयान से हुआ बवाल!
मुंबई। महाराष्ट्र के वाटर सप्लाई मंत्री द्वारा बलात्कार पीड़िताओं को लेकर दिए गए बयान से महिलाएं इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने मंत्री की भाषण खत्म करने के बाद चप्पलों से पिटाई कर दी। वाक्या नागपुर का है। मंत्री लक्ष्मण ढोबले ने चौथे राज्यस्तरीय अन्ना भाऊ साठे साहित्य समेलन में दुराचार की शिकार महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर आंदोलन-प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होता। इसके बजाय पीड़ित महिला अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर वकील-जज बनाए, तब ही उसे न्याय मिलेगा। ढोबले के इस बयान से महिलाएं नाराज हो गईं और जैसे ही वे मंच से उतरे महिलाएं चप्पलें बरसाने लगीं। ढोबले ने इस घटना पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।विधायक निवास परिसर में दो दिवसीय अण्णा भाउ साठे सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। मंत्री श्री ढोबले सम्मेलन में अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को उद्घाटन कार्यक्रम में श्री ढोबले को उपस्थित रहना था, लेकिन वे रविवार को शामिल हुए।समापन सत्र की अध्यक्षता एड.गोविंद पानसरे कर रहे थे। पानसरे के अध्यक्षयीय भाषण के दौरान श्री ढोबले का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला अत्याचार के मामले में विचार व्यक्त किए। मार्क्‍सवादियों के कार्यालय में मार्क्‍सवादी नेताओं की तस्वीरें नहीं होने का भी जिक्र किया था। शाम 6 बजे जब वे कार्यक्रम स्थल से बाहर जा रहे थे तब कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे सवाल किये। कार्यकर्ताओं में महिलाओं का भी समावेश था। बताया जाता है कि महिला अत्याचार से संबंधित सवाल को लेकर हाथा-पाई हुई। श्री ढोबले के समर्थकों ने भी विरोध किया। दोनों ओर से नारेबाजी की गई। घटना के बाद मंत्री श्री ढोबले से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उनके करीबी कार्यकर्ता ने फोन पर कहा कि साहब कुछ नहीं बोलना चाहते।
sabhardainikBhaskar.com

No comments:

Post a Comment