Pages

Tuesday, August 28, 2012

मेरे देश को सब देशद्रोहियों से खतराः जनरल वीके सिंह

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)।  हमारे कृषि प्रधान देश में किसान अपनी असली पहचान भूल गया है। क्योंकि आज इसमें कोई सन्देह नहीं है कि आज किसान एकजुट नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर खडा होना पडेगा। किसानों की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि आपमें एक शक्ति है जो धरती का सीना चीरकर अन्न उगाते है। उन्होंने किसानों से आहवान किया कि आप एकत्रित होकर आगे बढो। उन्होंने कहा कि जब जवान और किसान मिलेगा तो एक मजबूती मिलेगी। उक्त बाते पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने किसानों से वार्ता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 90 फीसदी फौजी गांवों से किसानों के घरों से फौज में आ रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ सामाजिक मुद्दू है। जब उनसे पूछा गया कि भारत को किस देश से खतरा है चीन से या पाकिस्तान से तो उन्होंने कहा कि मेरे देश को सब देशद्रोहियों से खतरा है। जब कोयला मुद्दे पर वीके ंिसंह से कुछ प्रश्न पूछे गये तो उन्होंने कहा कि ये शियासत का मामला है इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि आज मैं किसानों के समर्थन में हूं। उन्होंने कहा फौजियों के सामने बहुत समस्याएं है। राशन, कपडा, रहने सम्बंधित बहुत समस्या है। आन्तरित गडबडे चल रही है। साम्प्रदायिकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिकता फैलाने वालों को गिरफ्तार करे जाये। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायित्कता को रोकने के लिए साम्प्रदायिकता फैलाने वालों को रोकना होगा।

No comments:

Post a Comment