Pages

Wednesday, August 29, 2012

भाजपाइयों ने केन्द्र सरकार का किया पुतला दहन

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के आह्वान पर कोयला घोटाले कोे लेकर शिव चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी व नगर अध्यक्ष सुनील दर्शन के नेतृत्व में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया तथा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
पुतला दहन से पहले बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी ने कहा कि केंद्र को यूपीए सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में घोटालों का अनगिनत रिकार्ड कायम किया है। जिससे देश की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार द्वारा किये गये अब तक के घोटालों को लेकर सड़कों पर आकर संघर्ष करे और आने वाले 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की  यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। कोयले की दलाली में कांग्रेस के हाथ पूरी तरह काले हो चुके है और कांग्रेस को अगर शर्म है तो उन्हंे प्रधनमंत्री को उनके पद से तुरंत हटा देना चाहिए। इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष सुनील दर्शन व नगर महामंत्री शरद कपूर व युवा नेता नमन मित्तल ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि जब-जब देश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनी है कांग्रेस ने देश को दोनों हाथों से लूटने का कार्य किया है और देश की अर्थ व्यवस्था को बिगाड़ा है और महंगाई को बढ़ावा दिया है। युवा नेताओं ने कहा कि कोयला घोटाले के आरोप में फंसे प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से अविलम्ब त्यागपत्र दे देना चाहिए। युवा मोर्चा के प्रदर्शन में जिला संयोजक देवव्रत त्यागी, नगर संयोजक डा. देशबंधु तोमर, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा, उमेश मलिक, संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, विजय शुक्ला, रमेश खुराना, साधना सिंधल, दीपा कौशिक, सुनीता शर्मा, अंजना शर्मा, मंजू गोयल, अंजली चौधरी, कृष्णा प्रजापति, कुसुम पांडे, रेखा शर्मा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment