Pages

Monday, August 27, 2012

युवक की जहर के सेवन से मौत

पत्नी व ससुरालियों से था परेशान

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने तथा विवाहिता को साथ न भेजने से क्षुब्ध युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक के परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहंा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव तालड़ा निवासी चांद पुत्र सोबरन सिंह का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व महलका निवासी सुनीता (काल्पनिक नाम) नामक युवती के साथ हुआ था। चर्चा है कि चंाद के ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया तथा उसे प्रताड़ित भी किया। जिससे क्षुब्ध चांद ने अपने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उसके परिजन उपचार के लिए मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल मे ले गए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।

No comments:

Post a Comment