बीएसए के खिलाफ नारेबाजी व धरना प्रदर्शन, बीएसए पर शिक्षा मित्रों को समय देने का आरोप
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा मित्रों ने बीएसए कार्यालय पर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया तथा बीएसए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।षिक्षा मित्रों ने मांग की कि बेसिक योजना के अन्तर्गत आने वाले शिक्षकों को नवम्बर 2011 से वर्तमान तक आठ माह का मानदेय दिलाया जाये। विधानसभा चुनाव व नगरनिकाय चुनावों में फोटोग्राफरों के रूप में लगाई गई ड्यूटी का भत्त अन्य जनपदों की भांति नकद दिया जाये। शासनादेष के अनुसार शिक्षा मित्रों का मानदेय ग्राम शिक्षा निधि द्वारा उनके निजी खातों में हर माह की 7 तारीख तक डलवाया जाये।
धरने पर बैठक षिक्षा मित्रों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि उक्त समस्याओं के निदान हेतु बीएसस कौस्तुभ कुमार सिंह को कई बार कहा जा चुका है लेकिन वे कहते हैं कि शिक्षा मित्रों की समस्याओं को सुनने के लिए मेरे पास समय नहीं है। जिस कारण वे बीएसए कार्यालय पर धरने प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं। उन्होंने बीएसए पर पद के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसए की तानाषाही से शिक्षा मित्र मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अन्य जनपदों में विधानसभा व नगर निकाय चुनावों में फोटोग्राफर की ड्यूटी का भत्ता शिक्षा मित्रों को नगद दे दिया गया था जबकि हमें उक्त मानदेय प्राप्त करने के लिए ग्राम प्रधानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुजीबुर्रहमान ने बीएसए को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर षिक्षा मित्रों की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो शिक्षा मित्र जिला मुख्यालय पर अनिष्चितकालीन धरना करेंगे। मंडल अध्यक्ष ब्रिजेष ठाकुर ने कहा कि शिक्षा मित्र अधिकारियों का सम्मान करते हैं। धरने प्रदर्षन में सैंकड़ों शिक्षा मित्र शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment