Pages

Thursday, August 23, 2012

नाबालिग से रेप के मामले में मीरापुर का बाजार बंद

गुस्साए व्यापारियों ने लगाया नेशनल हाइवे पर जाम, थाने पर किया जोरदार प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी को दिया अल्टीमेटम

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जनपद के कस्बा मीरापुर में मंगलवार को नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैर सम्प्रदाय के युवकों ने जबरन रेप किया था। आज इस मामले में कस्बे का पूरा बाजार बंद रहा तथा गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पौड़ी दिल्ली पर कई घंटे जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना मीरांपुर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मीरापुर कस्बा के मौहल्ला नवाब पट्टी निवासी मेहर सिंह की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी साईकिल पर सवार होकर जानसठ रोड स्थित एक स्कूल में जा रही थी तभी तीन युवकों ने उक्त युवती के चेहरे पर स्प्रे डालकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। वहीं उक्त युवती बेहोशी की हालत में ईख के खेत से बरामद हुई थी। युवती के परिजनों को अपने पडौसी मोमीन पुत्र सलमान व उसके तीन अन्य साथियों पर शक था कि उन्होंने उक्त युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है जिसकी सूचना उन्होंने मीरांपुर थाना पुलिस को दी थी।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। इस घटना से क्षुब्ध हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पौड़ी दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया तथा साथ ही कस्बे के बाजार भी बंद करा दिये। वहीं पुलिस ने बरामद युवती को मैडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि मैडिकल रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। वहीं इस घटना से छात्रा के परिजन एवं हिंदू संगठनों में जबरदस्त रोष व्याप्त है जिसके चलते उन्होंने कई घंटे तक जाम लगाने के साथ-साथ पुलिस के खिालफ जमकर नारेबाजी की तथा अच्छा खासा हंगामा काटा। इस दौरान व्यापारी नेता तथा अन्य नेतागण भी मौजूद रहे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ जानसठ, एसओ मीरांपुर व अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया तथा उन्हे आश्वासन दिया कि आरोपी चारों युवकों के खिलापफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment