मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। घर में घुसकर नाबालिग पुत्री को बुरी नियत से पकडने वाले की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर न्याय दिलाये जाने की गुहार एसएसपी से लगाई।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम नावला निवासी ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि 21 अगस्त को गांव के ही पूरण सिंह की नाबालिग पुत्री को उसकी गैरमौजूदगी में गांव के ही जानू पुत्र दिलशाद, वसीम पुत्र युनूस ने बुरी नीयत से दबोच लिया था। लड़की के शोर मचाये जाने पर आसपास के विनोद पुत्र विजयपाल व अनिल पुत्र ऋषिपाल आदि लोग आ गये जिन्होंने आकर मेरी पुत्री को उक्त लोगो से छुड़ाया। पूरण सिंह ने बताया कि मुल्जिम जानू पुत्र दिलशाद को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था लेकिन दूसरे आरोपी वसीम पुत्र युनूस थाना मंसूरपुर पुलिस से सांठगांठ के चलते अपने घर में बैठा है और हमें लगातार केस वापिस लेने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने एसएसपी से फरार मुल्जिम वसीम को गिरफ्तार करने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment