146 सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त 146 अध्यापकों को डीएम सुरेन्द्र सिंह ने कचहरी स्थित चौ. चरण सिंह सभागार में समारोहपूर्वक सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कोस्तुब कुमार ने निर्णय लिया था कि सेवानिवृत्ति के बाद अध्यापकों को अपना फंड और पेंशन आदि के निकलवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पडता है। उनका शोषण और उत्पीडन होता है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए डीएम सुरेन्द्र सिंह से वार्ता कर शिक्षकों का सामूहिक सम्मान समारोह आयोजित कराने का फैसला लिया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में 146 रिटायर्ड शिक्षक-शिक्षिकाओं को बीएन-बीएस, डिप्टी बीएसए द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर और शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। तुरंत ही उनके जीपीएफ फंड का पैसा व पेंशन आदि के कागजात उन्हें दिये गय मुख्य अतिथि डीएम सुरेन्द्र सिहं ने कहा कि मैं आज जिस पद पर हूं उसके लिए मेरी बुनियादी शिक्षा सर्वाेपरि है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि यहां शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है और गांवों में शिक्षा की अलख जग रही है लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षक समाज को और गम्भीरता से ले। इस मौके पर एडीएम सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment