Pages

Thursday, August 23, 2012

डीआईजी ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक भोलानाथ सिंह आज सुबह मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी डाकबंगले पर पहुंचे जहां उन्हे सलामी दी गयी। इसके पश्चात डीआईजी भोलानाथ सिंह, एसएसपी डा. वीरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी राजकमल यादव, एसपी क्राइम श्रीमती कल्पना सक्सेना, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी काफिले के रूप में एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे जहां पहुंचकर डीआईजी ने कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ-साथ वहां मौजूद पत्रावलियों एवं फाईलों को भी ध्यानपूर्वक देखा। इसके उपरांत डीआईजी भोलनाथ सिंह शहर कोतवाली पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने पत्रावलियों को देखने के साथ-साथ कोतवाली की साफ-सफाई एवं वहां मौजूद वाहनों आदि के बारे में भी अनेक जानकारियां हासिल की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। डीआईजी ने शहर कोतवाल सत्यपाल सिंह को क्षेत्र में बढ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment