Pages

Monday, August 20, 2012

गुपचुप तरीके से चंडीगढ़ की लड़की को ब्याह कर ले गया हॉकी कैप्टन


गुपचुप तरीके से चंडीगढ़ की लड़की को ब्याह कर ले गया हॉकी कैप्टन
चंडीगढ़। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भरत छेत्री रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी पत्नी बनी चंडीगढ़ में जन्मी और पली-बढ़ी गीता तरियाल। शादी सेक्टर-24 के पार्क व्यू होटल में हुई। बेहद गुपचुप तरीके से हुई शादी में बहुत ही खास और करीबी लोग मौजूद रहे। भरत टीम के गोलकीपर हैं, तो गीता भी हॉकी की गोलकीपर रही हैं।
रविवार दोपहर मेहंदी की रस्म अदायगी के बीच मुलाकात हुई गीता से। गीता ने बताया, 2002 में हैदराबाद में नेशनल गेम्स हुए थे, तभी पहली बार भरत से मुलाकात हुई थी। तब मैं 10वीं क्लास में थी। तब पता नहीं था कि यह मुलाकात दोस्ती, प्यार और फिर शादी में तब्दील हो जाएगी। इसके बाद भी खेल के दौरान ही कई बार मुलाकात हुई। भरत सबसे प्यार से बात करते थे, महिलाओं को बहुत रिस्पेक्ट देते थे। वह इंटरनेशनल प्लेयर थे, लेकिन हमें कभी एहसास नहीं होने देते थे कि हम लोगों ने अपने करियर की शुरुआत की है। शादी की बात काफी सालों बाद मुझसे भरत ने ही की, जिसे मैं मना नहीं कर पाई।
भरत मुझसे अक्सर कहते हैं- तुमने देश के लिए खेला और मैंने भी। यही सबसे बड़ी बात है, कोई भी खिलाड़ी कमतर नहीं होता, चाहे वह किसी भी लेवल पर खेले। गीता कहती हैं, हम दोनों के बीच हॉकी को लेकर ही ज्यादा बात होती है। खेल में कहां किसकी खामी रह गई इस पर डिस्कस करते हैं, एक- दूसरे की सलाह लेते हैं। गीता ने पिछले साल ही हॉकी खेलना छोड़ा है। भविष्य में वह बतौर कोच अपना करियर बनाना चाहती हैं।
sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment