Pages

Monday, August 20, 2012

मूसलाधार बारिश ने कैसे बरपाया कहर, मचाई तबाही


PHOTOS में देखिए : मूसलाधार बारिश ने कैसे बरपाया कहर, मचाई तबाही
जम्मू. रात को पहाड़ों पर हुई जोरदार बारिश ने संभाग के कई इलाकों में तबाही मचा दी। बिलावर के मकवाल क्षेत्र में मकान गिरने से 4 बच्चों की मौत को गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। 
उधर बारिश की वजह तवी नदी समेत सभी छोटे बड़े बरसाती नाले उफान पर हैं जिससे बहुत सा नुकसान हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बरसाती नालों में आई बाढ़ ने जानमाल का नुकसान पहुंचाया है। कुछ नदी नाले खतरे के निशान को भी पार कर गए थे लेकिन दोपहर बाद पानी का बहाव कम हो गया। तवी नदी में आई बाढ़ ने भी रिहायशी इलाकों नुकसान पहुंचाया है। सुबह लगभग 5 बजे आई बाढ़ का पानी बेलीचराना में घुस गया। कच्चे घरों में रह रहे नागरिक अपनी सामान समेट कर ऊंचे स्थान पर पहुंच गए। बाढ़ का पानी इतना तेज था कि गुज्जरों की भैंसे भी पानी में फंस गईं जिन्हें बाद में बाहर निकाला गया। बाढ़ से बचने के लिए लोग जरूरी सामान लेकर पत्थरों के ढेर पर जा चढ़े। तवी नदी पर बन रहे चौथे पुल के निर्माण के लिए स्टोन क्रशर भी बाढ़ की चपेट में आ गया। पुल के निर्माण के लिए रखे पत्थर बाढ़ में बह गए। जोरदार बारिश से कुछ स्थानों पर भूस्खलन से मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। बारिश की वजह से कुछ मार्ग भी अवरूद्ध हो गए हैं। बारिश से हुए भूस्खलन से कई दूरदराज इलाकों का सड़क संपर्क शहरों से कट गया है। बिजली ढांचे को भी क्षतिग्रस्त किया है। उधर मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रियासत में अभी और बारिश की प्रबल संभावना है।


sabhar dainikbhaksar.com

No comments:

Post a Comment