महिला की आत्महत्या से मौहल्ले में शोक व्याप्त
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। गरीबी तथा बीमारी से तंग आकर एक महिला ने फांसी का फंदा चूम लिया। इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मौहल्लेवासियो ने मामले की सूचना नई मन्डी पुुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के नई मन्डी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला गांधीनगर निवासी सुदर्शन नामक व्यक्ति की पत्नी सरिता पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रही थी। जिसका काफी समय से उपचार भी चल रहा था। बताया जाता है कि सुर्दशन भोपा रोड स्थित बिन्दल पेपर मिल मे काम करता है। रोजाना की भांति आज सुबह जब सुदर्शन अपनी डयूटी पर गया हुआ था, तो उसकी गैर मौजूदगी मे उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुदर्शन के पडौसियो ने इस घटना की सूचना महिला के पति को देने के साथ नई मन्डी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नई मन्डी पुलिस मौके पर पहंुच गई तथा परिजनो की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मौहल्ले मे शोक व्याप्त है।

No comments:
Post a Comment