Pages

Thursday, August 23, 2012

सचिन के 'अंतिम संस्‍कार' करने पर विवाद

सचिन के 'अंतिम संस्‍कार' करने पर विवाद
नई दिल्‍ली. यदि आप सचिन तेंडुलकर को किसी का अंतिम संस्कार करते और युवराज सिंह को कब्र खोदते देखेंगे, तो यह अजीब लग सकता है। टीम इंडिया के कुछ बड़े सितारे एक विज्ञापन में ऐसा ही करते दिख रहे हैं। इस विज्ञापन में सचिन, युवराज के अलावा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली भी लोगों को मौत का डर दिखाते हुए दिख रहे हैं।
सचिन तेंडुलकर पर फिल्‍माए गए इन अशुभ सीन्‍स का विरोध हो रहा है। बीसीसीआई को भी इस मामले में कई शिकायतें मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियां और स्वयं तेंडुलकर भी अब चाहते हैं कि यह विज्ञापन नहीं दिखाया जाना चाहिए और अगर दिखाया भी जाए तो इसके कुछ सीन एडिट कर दिए जाएं।
हो सकता है सचिन तेंडुलकर द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने का सीन विज्ञापन से बाहर हो जाए लेकिन विज्ञापन से जुड़े लोग किसी भी सूरत में युवराज सिंह के सीन को काटने के लिए तैयार नहीं है।
इससे पहले कि यह विज्ञापन देश में चर्चा का मुद्दा बने, भारतीय क्रिकेट जगत के शीर्ष लोग इस बात को लेकर बहस कर रहे हैं कि अपनी ही कब्र खोदते दिख रहे क्रिकेट जगत के सबसे बड़े सितारों के इस विज्ञापन का क्या किया जाए।
यह विज्ञापन सहारा इंडिया परिवार के नए रिटेल चेन 'Q Shop' का है। सहारा इंडिया परिवार पहली बार रिटेल सेक्‍टर में कदम रख रहा है। कंपनी का दावा है कि इसकी दुकानों पर मिलवाट रहित सामान मिलेगा। विज्ञापन में दिखाया गया है कि यदि आप 'Q Shop' से सामान नहीं खरीदते हैं तो आप असमय मौत का शिकार हो जाएंगे।
एक स्पोर्ट्स मैनेजर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या सचिन ने एक्टिंग करने से पहले विज्ञापन का स्टोरीबोर्ड नहीं पढ़ा? क्या उन्हें नहीं पता था कि वो क्या कर रहे हैं?
sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment