मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। किसानों के लिए लडाई लगने वाले सरदार वीएम सिंह तथा जय जवान जय किसान के नारे को बढाने में जुटे पूर्व जनरल वी.के. सिंह का 28 अगस्त को जनपद में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके उपरांत वह देवबंद में आयोजित एक किसान पंचायत को सम्बोधित करने के लिए जायेंगे।
अलर्ट न्यूज को प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसानों के हितों के लिए सडक से कोर्ट तक लडाई लडने वाले सरदार वीएम सिंह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के साथ आगामी 28 अगस्त को जनपद सहारनपुर के कस्बा देवबंद के एक कालेज में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में पहुंच रहे है। जहां पर वीएम सिंह व वीके सिंह को सुनने के लिए करीब 50 हजार से ज्यादा किसानों के पहुंचने की खबर मिली है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक विकास बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त को देवबंद जाते समय जब वीएम सिंह व वीके सिंह जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंचेंगे तो जनपद में पहुंचने पर उनका ग्राम मंसूरपुर तथा नगर के हृदयगति स्थल शिवचौक पर भव्य स्वागत किया जायेगा। जिसके बाद वह देवबंद में आयोजित किसान पंचायत को सम्बोधित करने जायेंगे। इस बीच हजारों की संख्या में किसान व उनके समर्थक उनके साथ किसान पंचायत में भाग लेने मुजफ्फरनगर से देवबंद जायेंगे।

No comments:
Post a Comment