Pages

Saturday, August 18, 2012

गीतिका के बाद अब एक युवा महिला प्रबंधक ने लगाई फांसी, गहराया रहस्य




नागपुर। स्थानीय युवती ने पुणे में फांसी लगा ली । गुरुवार को हुई इस घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।
अभी तक इसके कारणों का खुलासा नही हुआ है। परिजन भारी सदमे में हैं। मृतका श्रुति नरांजे (25) बॅनर्जी ले-आउट निवासी थी। गुरुवार को पुणे स्थित निवास स्थान पर श्रुति का शव फांसी पर लटका हुआ पाया गया। खबर मिलते ही परिजन शव को लेकर नागपुर आए।
 सूत्रों के अनुसार श्रुति की शिक्षा बीई, एमबीए तक हुई थी। लगभग एक वर्ष से वह निजी कंपनी मंे बतौर मार्केटिंग मैंनेजर के रूप मंे कार्यरत थी। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। श्रुति तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।
 उसके पिता चंद्रगुप्त नरांजे पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है। घटना को लेकर परिजनों का किसी पर भी शक नही है। परंतु संभ्रांत परिवार की उच्च शिक्षित युवती द्घारा आत्मघाती निर्णय लिया जाना पुलिस के भी समझ से परे हंै।
sabhar Bhaskar News Network

No comments:

Post a Comment