Pages

Wednesday, August 15, 2012

डीएम सुरेन्द्र सिंह ने फरहाया मुजफ्फरनगर कलेक्टेªट में तिरंगा




लखनऊ के विधानभवन में फहराया मुख्यमंत्री अलिखेश यादव ने तिरंगा

सचिन धीमान
नई दिल्ली/लखनऊ/मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। भारत में 66वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को मुजफ्फरनगर कलेक्टेªट में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया।  
देशभवर में बुधवार को आजादी की पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही नन्हें मुन्ने बच्चों को हाथों में तिरंग लिये स्कूल की ओर जाते देखा गयां। दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराया गया वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित विधानभवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी ली। 
इसके अलावा जनपद मुजफ्फरनगर स्थित कलेक्टेªट कम्पाउण्ड में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया। मुजफ्फरनगर बार संघ में भी स्वतंत्रता दिवस बडी ही धूमधाम के साथ  मनाया गया। जहां पर मुजफ्फरनगर बार संघ के सचिव सुरेन्द्र मलिक द्वारा तिरंगा फरहराया गया। इस दौरान डीएम सुरेन्द्र सिंह भी बार संघ में मौजूद रहे। 
मुजफ्फरनगर पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा तिरंगा फहराया। विकास भवन में सीडीओ द्वारा तिरंगा फहराया गया। 
इसके अलावा जनपद के प्रत्येक सरकारी कार्यालयों व राजनैतिक पार्टियों के कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों सहित स्कूल कालेज में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फराया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।  
लखनऊ के विधान भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराये जाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही हुई थी। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और उन्हें नमन करने का दिन है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। 
स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग सरकार के सभी मंत्री, कई विधायक, बुद्धिजीवी, छात्र और स्कूली बच्चे शामिल थे। राज्य के स्कूलों, सरकारी विभागों और संस्थाओं में भी राष्ट्रध्वज फहराया गया।

No comments:

Post a Comment