सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर(अलर्ट न्यूज)। जनपद के युवा एवं जुझारू जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को उनके 34वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देने वालों का बुधवार को दिनभर तांता लगा रहा। बुधवार की सुबह से ही जहां देशवासियों ने सूरज की किरणों के साथ एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी वहीं जनपदवासियों ने जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ उनके 34वें जन्मदिन की बधाईयों देते हुए उनकी लम्बी उमर की ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि जनपद जिलाधिकारी ने सोशल साइट फेसबुक पर एकाउंट खोलकर उन लोगों को भी अपनी शिकायत दर्ज कराने का आसान मौका दिया जो जिलाधिकारी आवास व कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचने में संकोच महसूस करते थे। जिलाधिकारी ने न केवल लोगों की शिकायत फेसबुक पर देखी बल्कि उनका तत्काल समाधान भी कराया। जिलाधिकारी की कार्य कुशलता इस बात मे ंभी दिखाई दी कि उनके आने के बाद जनपद के अधिकांश कार्यालयों में काम कर रहे अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी काम करने में लग गये है। जनपद में लम्बे समय बाद इस प्रकार के जिलाधिकारी का आवगमन हुआ है जिसका जनता से सीधा संवाद बना। इससे पहले योगेन्द्र नारायण माथुर को भी जनपद की जनता इन्हीं कारणों से आज तक याद करती है।
No comments:
Post a Comment