Pages

Friday, August 17, 2012

मुजफ्फरनगर में ईद पर ईदगाह में नमाज सुबह 8ः45 बजे


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज) शहर काजी जहीर आलम ने ईदुल फितर पर  अलग-अलग मस्जिदो में नमाज पढने की समय से घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि शामली रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज 8ः 45 पर होगी, इसके पश्चात खालापार मस्जिद हौज वाली, मल्हूपुरा स्थित मस्जिद पीर वाली, लद्दा वाला चौडी स्थित मस्जिद लियाकतपुरा पर प्रातः 9 बजे ईद की नमाज होगी। इसके अलावा खालापार स्थित मस्जिद फक्करशाह, सरवट गेट स्थित मस्जिद हौज वाली, मेरठ रोड विकास भवन के सामने मस्जिद नुमाईश कैंप व मौहल्ला रहमतनगर स्थित मस्जिद मुहम्मदी पुजाए वाली मस्जिद में ईद की नमाज 9ः 15 होगी।

No comments:

Post a Comment