Pages

Friday, August 17, 2012

मुजफ्फरनगर में अलग-अलग घटनाओं में दो को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट


पुलिस प्रशासन में मचा हडकम्प

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। ट्रांसफार्मर से बिजली के तार जोडने को लेकर हुए मामूली विवाद मे देर रात घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। इसके अलावा खेत मे पानी चलाने गए किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना मंसुरपूर क्षेत्र के गंाव बोपाडा निवासी निखिल उर्फ बिटटू पुत्र रामकुमार व उसके भाई विनित का गांव के ही संजय से उस समय विवाद हो गया जब विनित ने संजय के घर के बाहर लगे ट्रांसर्फामर से अपने घर के लिए तार जोडने का प्रयास किया। बताया जाता है कि संजय उक्त तार जोडे जाने का विरोध कर रहा था कि देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच अच्छा-खासा झगडा शुरू हो गया। उस समय तो गंाव के कुछ जिम्मेदार लोगो ने बीच बचाव कराकर किसी प्रकार मामला शान्त करा दिया। लेकिन देर रात संजय अपनी लाईसैन्सी बंदूक लेकर रामकुमार के घर जा पहुंचा। जहां पहंुचकर संजय ने जान से मारने की नियत से निखिल उर्फ बिटटू के पिता पर गोलियां चला दी। लेकिन इस घटना मे रामकुमार बच गया। वहीं गुस्साये संजय ने निखिल उर्फ बिटटू पर जान से मारने कीं नियत से गोली चला दी। इस घटना मे निखिल उर्फ बिटटू के पेट मे गोली लग गई। वहीं इस दौरान उसका छोटा भाई विनित घर पर मौजूद नही था। देर रात गांव मे चली गोलियों की आवाज से गांव मे सन्नाटे के साथ दहशत का माहौल पैदा हो गया। और हर कोई घटना स्थल की और दौड पडा। जहां पहंुचकर ग्रामीणो ने देखा कि बिटटू लहुलुहान अवस्था मे जमीन पर पडा तडप रहा है। तथा हमलावर संजय मौके से फरार हो चुका था। बिटटू के पिता रामकुमार ने इस घटना की सूचना मंसुरपूर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ खतौली व एसओ मंसुरपूर मौके पर पहंुचे तथा घटनाक्रम की जानकारी हासिल करने के साथ घायल बिटटू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां डाक्टरो ने निखिल उर्फ बिटटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया,जहाउसने रास्ते मे ही दम तोड दिया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्यारोपी संजय के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। 
इसके अलावा जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी बिजेन्द्र पुत्र भंवरसिह किसान आज सुबह नहर मे पाईप डालकर अपने खेतो मे पानी दे रहा था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव जौली की ओर से लूट की घटना को अंजाम देकर दो बाईकों पर सवार होकर चार बदमाश उधर से जा रहे थे। किसान बिजेन्द्र ने उक्त बदमाशों से कहा कि सडक पर उसका पाईप सडक पर पडा हुआ है। तथा वह अपने खेतो मे पानी दे रहा है। इसलिए बाईक को जरा धीरे से निकाल कर ले जाओ। इतनी सी बात पर दोनो पक्षोें के बीच कहा सुनी हो गई। किसान बिजेन्द्र को मालूम नही था कि उक्त लोग बदमाश है। तथा वे किसी घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं। विवाद बढ जाने पर पीछे वाली बाईक सवार के पीछे बैठे बदमाश ने किसान बिजेन्द्र को गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह सुबह चली गोलियो की आवाज से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। हर कोई घटना स्थल की ओर दौड पडा। जहंा पहुचकर ग्रामीणों ने देखा कि किसान बिजेन्द्र मृत अवस्था मे पडा हुआ है। तथा उसके शरीर से खून बह रहा है। भीड मे मौजूद किसी व्यक्ति ने मृतक बिजेन्द्र को पहचान लिया। जिसके चलते ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना उसके परिजनो को देने के साथ भोपा पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व सीओ जानसठ तथा एसओ भोपा मौके पर पहंुच गए। पुलिस ने मृतक के परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर उसे अपने कब्जे मे लेते हुए परीक्षण के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। सुबह सुबह किसान की मौत का समाचार मिलते ही अनेक ग्रामीण घटना स्थल पर पहंुच गए। तथा सैंकडो किसानो ने पुलिस के साथ मिलकर कई घंटे काम्बिग की। ेइस घटना से ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है। 

No comments:

Post a Comment