मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। मुकद्दस रमजान माह के अलविदा जुमा में लाखों अकीकदमंदों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अता कर मुल्क में खुशहाली व शांति की दुआएं की। ईद उल फितर से पूर्व अंतिम शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और शांति की दुआ की।
पवित्र रमजान माह का अलविदा जुमा होने के कारण नगर की अनेक मस्जिदों में अकीकदमंदों द्वारा नमाज अता की गयी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह से ही अनेक व्यवस्थाएं की गयी थी। जिसके चलते साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं की हुई थी। वहीं नगर क्षेत्र के व्यवस्ततम इलाकों एवं कुछ बडी मस्जिदों के इर्द गिर्द भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी अपने दलबल के साथ गश्त लगाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। वही जिला प्रशासन ने पवित्र अलविदा जुमा की नमाज अता करने के लिए छात्रों व शिक्षकों की सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पूर्व में ही सभी स्कूल, कालेज की छुट्टी किये जाने के आदेश जारी कर दिये थे। इस दौरान नगर की विभिन्न मस्जिदों पर जुमे की नमाज अता की गयी। जिसमें उचित व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया वहीं आसपास के जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। व्यवस्था बनवाने में मुख्य रूप से जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. वीरेंद्र बहादुर सिंह के संयुक्त निर्देशन में एसपी सिटी राजकमल यादव, एसपी क्राइम श्रीमति कल्पना सक्सेना, सीओ सिटी संजीव कुमार वाजपेयी के अलावा चारों थानों के प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सदर श्याम बहादुर सिंह तथा अन्य अधिकारीगण भी पुलिस की टुकडियों को अपने साथ लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आये।
No comments:
Post a Comment